Jodhpur, Rajasthan
AboutContactAdvertise
JodhpurToday.in
HomeJodhpur Newsराजस्थान के चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड का सीन री
Jodhpur News

राजस्थान के चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड का सीन री

राजस्थान के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव में घर के बाहर सो रही भंवरी देवी विश्नोई की धारदार हथियार से निर्मम हत्या और उनकी दो मासूम बेटियों पर हुए जानलेवा हमले के सनसनीखेज मामले में एक बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SI
Nisar Ahmad
Nisar AhmadEditor-in-Chief
September 16, 2026 • 6:25 AM9 Reads
राजस्थान के चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड का सीन री

राजस्थान के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर गांव में घर के बाहर सो रही भंवरी देवी विश्नोई की धारदार हथियार से निर्मम हत्या और उनकी दो मासूम बेटियों पर हुए जानलेवा हमले के सनसनीखेज मामले में एक बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) की मांग पर मंगलवार को जयपुर से स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की पूरी विशेषज्ञों की टीम लोहावट पहुंची और मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का सीन री-क्रिएट कराया। इस दौरान एसआईटी का नेतृत्व कर रहे डीआईजी देवेंद्र विश्नोई और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर खुद मौजूद रहे। पुलिस की इस हाई-टेक कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के जरिए अब उस अज्ञात नकाबपोश हत्यारे तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जिसने आधी रात को सो रहे परिवार पर हमला करके पूरे गांव को दहशत में डाल दिया था।

Key Highlights & Live Updates: - Detailed reporting by Jodhpur Today newsroom. - Civic, cultural, and local administration updates. - Stay tuned for real-time alerts and developments.

Share This Story With Friends

More From Jodhpur News